कोटड़ी में महात्मा ज्योतिबा फुले मूर्ति का हुआ अनावरण

भीलवाड़ा समाचार 


संघर्ष कर विजय हासिल करना सीखना हो तो फुले दंपति से सीखे-  अविनाश गहलोत 
सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर क्षेत्र के कोटड़ी कस्बे में शनिवार को माली सैनी महासभा राजस्थान प्रदेश जयपुर, जिला भीलवाड़ा, तहसील कोटडी एवं माली समाज कोटडी के बैनर तले महात्मा ज्योतिबा फूले सर्किल पर महात्मा ज्योतिबा फुले की मूर्ति अनावरण किया गया । जिसमें अविनाश गहलोत सामाजिक एवं न्याय मंत्री राजस्थान सरकार, दामोदर अग्रवाल सांसद भीलवाड़ा, डॉ. प्रभु लाल सैनी पूर्व कृषि मंत्री राजस्थान सरकार, गोपीचंद मीणा विधायक जहाजपुर कोटड़ी की उपस्थिति में मूर्ति का अनावरण किया गया । संपत कुमार सोपरिया राजस्थान प्रदेश महासचिव ने बताया कि महासभा के जिला अध्यक्ष मदन लाल सोपरिया की अगुवाई में कोटड़ी श्याम मंदिर प्रांगण में होगा । जिसमें प्रातः 10:15 बजे सब्जी मंडी कोटड़ी से भव्य शोभायात्रा प्रारंभ हुई, जो कस्बे के मुख्य मार्ग से होकर गुजरी, जिसका लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया ।  वही दोपहर 1:15 बजे मूर्ति अनावरण किया गया । दोपहर 1:30 बजे चारभुजानाथ मंदिर में पहुंचे, जहां पर सामाजिक एवं न्याय मंत्री गहलोत चारभुजा नाथ के मंदिर में चारभुजा नाथ के दर्शन कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की, इसके बाद मंदिर प्रांगण में आयोजित आम सभा में पहुंचे, जहां उनके विभिन्न संगठनों द्वारा स्वागत सत्कार किया गया । सामाजिक एवं न्याय मंत्री राजस्थान सरकार अविनाश गहलोत ने संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी परिस्थितियों में किसी को संघर्ष कर विजय हासिल करना अगर किसी को सीखना हो तो फुले दंपति से सीखे, परिवार और समाज ही संस्कार की पहली पाठशाला हैं, बच्चे और बच्चों को पढ़ाओ और काबिल बनाओं और संस्कार बाटते रहे, समाज की ताकत को बनाए रहो और बड़ों का सम्मान करें । सांसद दामोदर अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि सभी फुले दंपति को साक्षी मानकर प्रतिज्ञा ले की हमारे घर में कोई भी बालक बालिकाएं शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा, अब हर कीमत पर हमारे समाज का उत्थान करके देश के निर्माण में इस समाज की भूमिका को सुनिश्चित करेंगे । विधायक गोपीचंद मीणा ने संबोधित करते हुए कहा कि मूर्ति लगाकर उसकी देखरेख होती रहे, ऐसा नहीं की अनावरण के बाद एक बार भी देखभाल नहीं करें, वही विधायक मीणा ने 25 स्कूटी वितरण की घोषणा की । आमसभा में अन्य अतिथियों ने उद्बोधन दिया । इस दौरान मोती बा सांखला राष्ट्रीय जागृति मंच राष्ट्रीय अध्यक्ष, सत्यनारायण भाटी अखिल भारतीय माली ( सैनी ) सेवा सदन संस्थान पुष्कर अध्यक्ष, छुटटन लाल सैनी माली सैनी महासभा राजस्थान प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष आदि कई मौजूद रहे ।।